न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय में वर्ष के अंतिम दिवस काव्य पाठ का आयोजन किया गया। साहित्यकारों लेखकों ने अपनी रचनाओं से वर्ष 2023 को विदाई दी और 2024 का स्वागत किया। शिक्षाविद डॉक्टर पीतांबर अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी के दौरान पिछले दिनों आयोजित अंतरराष्ट्रीय काव्योत्सव की समीक्षा की गई और निर्णय लिया गया कि 2024 में भी काव्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। काव्य गोष्ठी में कार्तिकेय शर्मा लक्ष्मी आर्य अनु जोशी प्रकाश जोशी डॉ. आनंदी जोशी मथुरा दत्त चौसाली प्रमोद कुमार क्षोत्रिय, आशा सौन, नीरज चंद्र जोशी ललित शौर्य आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन मंच की अध्यक्ष मंजुला अवस्थी ने किया।

error: Content is protected !!