न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में गुरुवार को प्राचार्य भुवन जोशी ने कौशल विकास कार्यक्रम श्रृंखला का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक अशोक कुमार ओझा ने नई शिक्षा नीति में कौशल विकास की व्यापक जानकारी साझा की। महादेव आजिवि स्वायत्त सहकारी समिति बालाकोट की पूजा ने विद्यार्थियों को विभिन्न व्यवसाययों की जानकारी से अवगत कराया। विद्यार्थियों को रंगोली ऐपण और विभिन्न हस्तशिल्प बनाने की जानकारी कार्यशाला में दी गई। कार्यक्रम का संचालन हेमंती नितवाल ने किया।

error: Content is protected !!