न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। राजस्थान से राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर लौटे बाल साहित्यकार ललित शौर्य को स्वदेशी सनातन संघ द्वारा नगर पालिका सभागार में सम्मानित किया गया। स्वदेशी सनातन संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललित धानिक, जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष जगदीश पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से शौर्य को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट किया। कर सम्मानित किया गया। यहां सनातन संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, लाखन ठकुराठी, सागर जोशी, शांति प्रसाद फुलेरा, ललित पुनेड़ा, अशोक भंडारी, ललित पाटनी, अशोक सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!