न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। असम रायफ़ल्स के पूर्व सैनिकों ने प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपकर उपनल के माध्यम से सेवायोजित करने का अनुरोध किया। पिथौरागढ़ के वन विश्राम गृह में भेंट के दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि उपनल के माध्यम से असम रायफ़ल्स के पूर्व सैनिकों को सेवायोजित नहीं किया जा रहा है। मंत्री ने समस्याओं को सुनने के बाद दूरभाष पर उपनल के एमडी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। यहां पूर्व विधायक चंद्रा पंत, मदन सिंह, हेमंत सिंह, शंकर सिंह मेहता, दामोदर, गणेश दत्त नगरकोटी, हरीश तिवारी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!