न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद आगमन को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, उन्होंने कहा कि यह दौरा पिथौरागढ़ के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा की रैली में अधिक से अधिक लोग पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता अभी से पूरे मनोयोग से जुट जाये। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री जब-जब उत्तराखंड आए हैं उन्होंने बड़ी योजनाओं को स्वीकृति दी है। डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल ने भी कार्यकर्ताओं से कहा की जनसभा में अधिक से अधिक लोग पहुंचे इसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को उठानी होगी। बैठक में जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी विधायक बिशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा पूर्व विधायक चंद्रा पंत, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद भट्ट महामंत्री राकेश देवलाल दीपक कार्की, ललित पंत, वीरेंद्र शाह गणेश भंडारी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!