न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। गांधी जयंती पर शराब पीकर वाहन चला रहे छह लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया, वरिष्ठ रूप निरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, महिला उप निरीक्षक आरती के नेतृत्व में चलाए गए चैकिंग अभियान में लोकेश टोलिया, प्रकाश चंद्र पांडे कमल कुमार ओझा आनंद राम कौशल बिष्ट को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। चारों के वाहन सीज कर दिए गए हैं। पवन विहार कॉलोनी में उमेदनाथ को लड़ाई झगड़ा करने और राकेश कुमार तथा पप्पू राम को पैसे के जन्मदिन को लेकर लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कनालीछीना के थाना प्रभारी दिनेश चंद्र सिंह ने संदीप सिंह बोरा को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा वाहन को सीज कर दिया गया है। जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 48 वाहनों का चालान किया गया।

error: Content is protected !!