न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। जनपद भर में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी गैर सरकारी कार्यालय में झंडारोहण के साथ स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय में निबंध वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य कार्यक्रम गांधी चौक में अपर जिला अधिकारी शिवकुमार बरनवाल नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत उप जिला अधिकारी अनिल शुक्ला पूर्व विधायक चंद्रा पंत की मौजूदगी में हुआ। सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। इस अवसर पर राष्ट्रपिता के प्रिय भजनों का गायन किया गया। लोगों को सत्य अहिंसा शांति और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान कताई बुनाई का भी प्रदर्शन किया गया। जिला प्रशासन ने अस्पताल महिला कर्मशाला बंदिग्रह में फल वितरण किया। लंदन फोर्ट में राष्ट्रपिता के जीवन से संबंधित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई।

error: Content is protected !!