न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय में मासिक काव्य एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आजकल भारत में कुछ राजनीतिक दलों द्वारा सनातन धर्म के हो रहे विरोध विषय पर चर्चा की गई। डाॅ० पीतांबर अवस्थी ने जातिप्रथा को सबसे बड़ी कुरीति बताते हुए इसके उन्मूलन का आह्वान किया। नीरज चंद्र जोशी ने कहा कि जाति जन्म के आधार पर तय होना आज हिंदू धर्म पर विधर्मियों के द्वारा हो रहे प्रहार का मुख्य कारण है। गोष्ठी में डाॅ. प्रमोद कुमार श्रोत्रिय, डा. आनंदी जोशी, आशा सौन, लक्ष्मी आर्या, अनु अनीता जोशी, मंजुला अवस्थी आदि ने काव्य पाठ करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

error: Content is protected !!