न्यूज़ इंडो नेपाल

दार्चुला। भारत और नेपाल के बीच बहने वाली काली नदी में गुरुवार को एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। छलांग लगाने वाला व्यक्ति नेपाल के दार्चूला जिले की महाकाली नगर पालिका एक लास्कू का रहने वाला कालूराम भूल है। बताया गया कि वह भारत जा रहा था परिचय पत्र नहीं होने पर उसे वापस लौटा दिया गया। इसके बाद उसने पुल से महाकाली नदी में छलांग लगा दी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। इसका पता नहीं लग सका है। कालूराम की खोजबीन जारी है।

error: Content is protected !!