न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। केन्द्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन प्राचार्य भुवन चन्द्र जोशी ने किया। उन्होंने हिन्दी की संवैधानिक स्थिति को बताते हुए विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। शिक्षक अशोक ओझा ने हिंदी की संभावनाओं तथा चुनौतियों के बारे में बताया। कक्षा 10 वीं की छात्रा खुशी जोशी ने पंडित नरेंद्र मिश्र की कविता का पाठ किया। विवेक जोशी हिंदी की उपयोगिता के बारे में बताया। शिक्षका मीनू वर्मा ने हिंदी भाषा की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डाला। संचालन प्रबोध शुक्ल तथा जीवन कुमार ने किया।

error: Content is protected !!