एन आई एन,
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट और गणाईगंगोली तहसील के वन पंचायत संगठन का चुनाव बुधवार को कराया गया। सर्व समिति से नीरज पंत को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मनोज कुमार, मोहन सिंह, शंकर सिंह बोरा , बूंदी लाल विश्वकर्मा, होशियार सिंह, मनोहर लाल को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।