एन आई एन,
पिथौरागढ़। डीडीहाट पुलिस ने बुधवार को बाजार में वनराजी समुदाय के लोगों और स्थानीय महिलाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और फर्जी वेबसाइट से बचने के तरीके बताए।